चरखी दादरी में पालड़ी के खेत में जुआ खेल रहे 14 लोगों को झोझूकलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कपास की फसल की आड़ में पेड़ के नीचे बैठकर जुआ खेलते मिले। उनके पास से 2 लाख 12 हजार 790 रुपये बरामद हुए है। छह आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के जबकि छह दादरी जिले के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ झोझूकलां थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बधवाना गांव में गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पालड़ी के एक खेत में कपास की आड़ में पेड़ के नीचे बैठकर कई लोग जुआ खेल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने रुपये और ताश फेंककर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पुलिस टीम ने दबोच लिया।
पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ के खुडाना निवासी कोहिनूर उर्फ सुंडा, कादमा निवासी सत्यनारायण, बेरला निवासी उमेद, महेंद्रगढ़ के आकोदा निवासी वेदप्रकाश, आकोदा की ढाणी निवासी प्रीतम, कलाली निवासी विक्रम, झोझूकलां निवासी नवनीत, नवीन उर्फ ढिल्लू व नरवीर, महेंद्रगढ़ के बाघोत निवासी रोहताश, उमेद, चंद्रमोहन उर्फ सन्नी व फूल सिंह, कादमा निवाासी सजंय व झोझूकलां निवासी जयभगवान के रूप में हुई।