फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का प्रयास करने के मामले में वांछित 2 को काबू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार का प्रयास करने में वांछित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। मासूम बच्ची से छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास करने के 2 मामलों में वांछित 2 आरोपियों को थाना पूंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार पूंडरी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक जयपाल सिंह की टीम ने लगभग 20 वर्षीय आरोपी रोबिन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। थाना अंर्तगत के एक गांव निवासी दंपति 8 जुलाई की सुबह अपने-अपने काम धंधे पर चले गये, तो उपरोक्त आरोपी मकान की दीवार फांदकर अंदर आया और उनकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौका से फरार हो गया था। एक अन्य मामले में थाना पूंडरी के सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह की टीम ने करीब 20 वर्षीय आरोपी दीपक निवासी बदनारा को पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत गिरफ्तार किया है। 9 जुलाई की शाम एक गांववासी 8 वर्षीय अबोध बच्ची को उपरोक्त आरोपी 10 रुपये का लालच देकर वाटर सप्लाई के कोने में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें