क्रेटा कार चोरी करने के दो आरोपी काबू
कैथल। क्रेटा गाड़ी चुराने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने दबिश देते हुए 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिनकी निशानदेही पर गोहाना से चोरीशुदा गाड़ी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी पूछताछ के बाद 22 जनवरी को अदालत में पेश कर दिए गए।
पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि सिणंद निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें अंबाला रोड से उसकी क्रेटा कार चोरी किए जाने की शिकायत दी थी। थाना प्रबंधक सिविल लाइन सब इंस्पेक्टर धर्मपाल की अगुवाई में मामले की जांच हेड कांस्टेबल कुलदीप की टीम द्वारा करते हुए उपरोक्त मामले में आरोपी अमित उर्फ मीता निवासी बजाना कलां जिला सोनीपत व परमजीत निवासी सिणंद को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर गोहाना के एक गैरेज में दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी उपरोक्त करीब 4 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की गाड़ी को बरामद कर कब्जे पुलिस में ले लिया गया।