फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही भर्ती परीक्षा : बस स्टैंड पर उमड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कई जिलों में 18 और 19 सितंबर को महिला पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। शनिवार के बाद रविवार को भी बस स्टैंड पर युवाओं और उनके परिजनों की भीड़ रही। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग की ओर से कैथल से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल के लिए 20 स्पेशल बसें चलाई गई।
विज्ञापन

बता दें कि महिला पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण बस अड्डे पर शनिवार को काफी लोग पहुंचे थे। उनकी सुविधा के लिए विभाग ने उन्हें बसें उपलब्ध कराईं और रविवार को भी करीब 20 अतिरिक्त बसें संचालित की गईं। इस दौरान कैथल डिपो के ड्यूटी सेक्शन सहित सभी चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द रहीं। करीब 40 ऐसी बसें रहीं, जिनमें केवल परीक्षार्थी व उनके परिजनों ने यात्रा की। बस अड्डे पर पहुंचे नियंत्रण के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए। इनमें इंस्पेक्टर नफे सिंह, सतबीर, रामफल, बलकार, सुशील व एडवांस टिकट बुकिंग के लिए महिला परिचालक की भी ड्यूटी लगाई गई। संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि कैथल रोडवेज डिपो ने परीक्षा वाले दिन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 40 स्पेशल बसें चलाई। इसके साथ ही सामान्य रूटों पर भी यात्रियों की जरूरत अनुसार बसों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें