फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर ही जानलेवा हमला कराने का आरोप, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला रोड पर एक एक्टिवा सवार पर कई युवकों ने जानलेवा हमला कर सोने की चेन छीन ली। मामले में भाई पर शक जताने के बाद केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बालाजी मार्केट निवासी अमित गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाला जी मार्केट में लोहे के गेट ग्रिल का काम करता है। वह शनिवार को एक्टिवा पर सवार होकर अर्जुन नगर से अंबाला रोड बाईपास की ओर जा रहा था। जैसे ही वह राधा स्वामी सत्संग भवन से थोड़ा आगे पहुंचा तो आधा दर्जन युवकों ने उसकी एक्टिवा को रुकवाने का प्रयास किया। साथ ही उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपी उसकी दो तोले सोने की चेन छीनकर फरार गए। उसने शक जाहिर किया है कि उसके भाई गोपाल ने उस पर जानलेवा हमला करवाया है, जो पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें