फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम ने सॉल्वेंट प्लांट पर की छापामारी
विज्ञापन

सॉल्वेंट प्लांट में तंबाकू के कारोबार की मिली थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। बुधवार देर शाम पिहोवा रोड पर स्थित एक सॉल्वेंट प्लांट एवं राइस मिल में सीएम फ्लाइंग टीम ने छापामारी की। इस दौरान यहां मिले उत्पादों के सैंपल लिए गए। बताया जा रहा है कि सीएम फ्लाइंग को सॉल्वेंट प्लांट में तंबाकू का कारोबार होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम सीएम फ्लाइंग डीएसपी वी. श्योकंद की अगुवाई में टीम पिहोवा रोड पर स्थित एक सॉल्वेंट प्लांट एवं राइस मिल में पहुंची। वहां उत्पादों का सैंपल लिया। डीएसपी श्योकंद ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि यहां तंबाकू से जुड़ा कोई गैर कानूनी कार्य होता है, जिस पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि मौके पर जो सामग्री मिली है, उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहां से जो रिपोर्ट आएगी, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि सॉल्वेंट प्लांट का एक हिस्सा किसी चर्चित कंपनी को किराये पर दिया गया है। जो तंबाकू से जुड़ा कारोबार करती है। जबकि प्लांट के बाहर लिखा हुआ है कि किसी भी तरह की ज्वलनशील वस्तु अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। सॉल्वेंट प्लांट मालिक का कहना है कि यहां कुछ भी गैर कानूनी काम नहीं किया जा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें