फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी से कटरा के लिए चली बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी से अब कटरा के लिए बस सेवा शुरू होने से माता वैष्णो देवी मंदिर की राह आसान हो गई है। बुधवार को सुबह छह बजे रोडवेज की पहली बस पूंडरी बस स्टैंड से रवाना हुई। पूंडरी से कटरा तक का किराया लगभग 700 रुपये है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से सुबह छह बजकर 45 मिनट पर सप्ताह भर बस का चलना तय है। कुरुक्षेत्र डिपो की बस पूंडरी बस स्टैंड से सुबह छह बजे रवाना हुई। महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र रोडवेज अशोक कुमार मुंजाल ने बताया कि पूंडरी से हर रोज कटरा के लिए बस चलने के बारे में अभी संभावना है। अगर पूंडरी से ड्राइवर व कंडक्टर उपलब्ध रहे तो बससेवा निरंतर जारी रह सकती है। अगर कोई दिक्कत हुई तो कुरुक्षेत्र से तो पक्का जाएगी।
कुरुक्षेत्र बस अड्डा पूछताछ केंद्र से पता चला है कि बस वाया पिहोवा से नहीं बल्कि वाया कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर होते हुए जम्मू कटरा पहुंचेगी। पूंडरी से कटरा माता वैष्णो देवी मंदिर तक बस चलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें