फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बालू में टूटी गलियां नाराज लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। उपमंडल के सबसे बड़े गांव बालू में टूटी गलियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। शिकायतों के बावजूद समाधान न होने पर गुस्साए लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण कर्म सिंह, जुगालाण, राम नारायण शर्मा, राजेश कुमार, टेक चंद, सतपाल, रघुवीर धीमान, चंद्रमणी, कृष्ण कुमार व गुरुदेव सिंह ने बताया कि गांव में जनस्वास्थ्य विभाग ने 25 फरवरी को गलियों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था। यह काम एक माह में पूरा करने का टॉरगेट था। विभाग ने गांव में पाइप तो बिछा दी पर जो गलियां तोड़ी गई थीं, चार माह बीत जाने के बाद भी उनकी स्थिति नहीं सुधारी। सतपाल शास्त्री ने कहा कि कहने को बालू गांव को सरकारी तौर पर आदर्श गांव का दर्जा मिला हुआ है लेकिन हालात इतने खराब हैं कि सभी परेशानी में जी रहे हैं।
इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल नेे बताया कि गांव में 1500 मीटर में पाइप लाइनें बिछाई गई थीं जिनसे 190 घरों में पानी के कनेक्शन दिए गए थे। बिढाण पट्टी की गलियां सीसी की हैं, जिनको अभी ठीक नहीं किया गया है। इन गलियों को एक सप्ताह में ठीक करवा दिया जाएगा। पाइप में पानी क्यों नहीं आ रहा, वे इसकी जांच स्वयं करेंगे तथा यदि कोई लीकेज है उसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें