कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने जवाहर पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। जहां पर तहसीलदार के माध्यम से डायरेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता राजबाला जाखौली ने की व मंच संचालन जिला सचिव नीतू व कविता ने किया।
महासचिव शकुंतला ने कहा कि अब वह पीछे नहीं हटेंगे। 2018 की मांगों को पूरा करवाने के बाद प्ले वे स्कूल को लेकर जो आईसीडीएस का निजीकरण किया जा रहा है, उसको रोकने के लिए वह 8 दिसंबर से केंद्रों का ताला बंद कर हड़ताल पर जाएंगे। इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर अंजू मटौर, रीना जाखौली, कविता सीवन, ज्ञानो पूंडरी, सविता कैथल, राम भतेरी व सरोज मौजूद रही।