एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अधिक गंभीर होने की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करने की बात की जा रही है, लेकिन कैथल में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। जिले से एक भी सैंपल वायरस की जांच को लेकर अभी तक नहीं भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तर पर सरकारी अस्पताल में कोई पुख्ता प्रबंध न होने की स्थिति में इस वायरस के संदिग्ध मिलने में परेशानी हो सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस से बचाव के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए।
प्रश्न- इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर रविवार को ओपीडी क्यों नहीं हुई?
उत्तर- ऐसा नहीं है, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। रविवार को इमरजेंसी में सेवाएं जारी रही।
प्रश्र- अभी तक फ्लू कॉर्नर भी शुरू क्यों नहीं हो पाया?
उत्तर- कोरोना महामारी में नियमित रूप से फ्लू कॉर्नर में जांच लगातार जारी रही थी। अब इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर सोमवार से फ्लू कॉर्नर शुरू कर दिया जाएगा।
प्रश्न- जिले से वायरस को लेकर अभी तक कितने सैंपल लिए हैं?
उत्तर- अभी तक जिले में कोई भी ऐसा संदिग्ध नहीं मिला है। जिसमें वायरस के कोई गंभीर लक्षण हो। इसलिए अभी तक कोई भी सैंपल वायरस को लेकर नहीं लिया गया है। यह भी ओपीडी में पहुंचने वाले जुकाम व मरीजों की जांच करने के बाद लिए जाएंगे।