49-कैथल। अग्रोहा धाम से अखंड ज्योत कैथल लेकर पहुंचे अग्रोहा विकास ट्रस्ट के पदाधिकरी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। डॉ. सुभाष चंद्रा यूथ क्लब के सदस्य अग्रोहा धाम से अखंड ज्योत लेकर कैथल पहुंचे। कैथल में अग्रोहा विकास ट्रस्ट की जिला इकाई ने इस ज्योत का स्वागत किया। इस ज्योत को लेकर चली यात्रा को राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर हरियाणा के लिए रवाना किया था, जिसका उद्देश्य पूरे हरियाणा में सनातन धर्म का प्रचार और सुख शांति की कामना करना है।
अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकुमार बंसल ने बताया कि यह अखंड ज्योत हरियाणा के प्रत्येक शहर में जाएगी और लोग इस के दर्शन करके मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे। यह जोधपुर हरियाणा का भ्रमण करने के बाद वापस देवी मंदिर हिसार में स्थापित होगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजीव गुप्ता, महाराजा अग्रसेन शक्तिपीठ के प्रधान ऋषिपाल गोयल, नितीश बंसल, सतपाल मंगला, प्रोफेसर बीडी गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, आदित्य गोयल, सोनू बंसल, प्रीतीश बंसल, रमेश बंसल, लाजपत राय सिंगला, अशोक गोयल व अन्य मौजूद थे।