फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एयरफोर्स के जवान की मौत

विज्ञापन
38-राजौंद। सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते हुए। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजौंद। गांव तारागढ़ के पास बृहस्पतिवार को ट्रक की टक्कर से असंतुलित होकर कार खदानों में पेड़ से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार एयरफोर्स के जवान रोहित गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कैथल के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाद में राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

किठाना निवासी मनफूल सिंह ढांडा का छोटा बेटा रोहित ढांडा (21) हैदराबाद में एयरपोर्स में तैनात था। छुट्टियों में वह अपने घर आया था और 28 मई को उसे वापस जाना था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी लेकर बुआ से मिलने के लिए गांव हरसौला जा रहे थे। जब वह गांव तारागढ़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उसकी गाड़ी को साइड मार दी। इससे कार असंतुलित होकर पेड़ों से जा टकराई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
रोहित की गाड़ी के पीछे आ रहे गांव किठाना निवासी हरपाल सिंह ने तुरंत जख्मी हालत में रोहित को अपनी गाड़ी में कैथल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किठाना चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि गांव किठाना निवासी हरपाल के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गार्ड ऑफ ऑनर दिया
जवान की मौत की सूचना के बाद गांव किठाना के शमशान घाट पर पहुंची एयरफोर्स टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ रोहित का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रोहित के पिता मनफूल सिंह ढांडा वर्तमान में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह सचिव हैं। दो बेटों में रोहित छोटा था। बड़ा बेटा नेवी में कार्यरत है। परिजनों ने बताया कि रोहित की गत आठ मई को छुट्टी पर गांव आया था। उसे 28 मई को हैदराबाद में ड्यूटी पर जाना था। इस बीच बृहस्पतिवार को यह हादसा हो गया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहा था। पूरा परिवार सदमे में है।

8-राजौंद। मृतक रोहित की फाइल फोटो।- फोटो : Kaithal

9-राजौंद। क्षतिग्रस्त गाड़ी।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें