फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में 9 लाख 74 हजार 520 हिंदू

Wed, 26 Aug 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

कैथल। सरकार द्वारा जारी किए गए धार्मिक आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 10 लाख 74 हजार 520 की जनसंख्या में 9 लाख 74 हजार 520 हिंदू हैं। वहीं 8232 मुस्लमान तो 87 हजार 558 की संख्या में सिख समाज के लोग रहते हैं। कैथल में 1539 ऐसे भी लोग हैं। जिनका कोई धर्म नहीं है।


सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कैथल जिले में कुल 10 लाख 74 हजार 304 जनसंख्या है। जिसमें महिलाओं की संख्या में 5 लाख 33 हजार 01 महिलाएं हैं।

वहीं पुरुष 5 लाख 71 हजार 003 है। कैथल जिले में गांवों में 8 लाख 38 हजार 293 की जनसंख्या रहती है। इनमें 4 लाख 45 हजार 931 पुरुष तो महिलाओं की संख्या 3 लाख 92 हजार 362 है।
विज्ञापन



इसके अलावा शहर में रहने वालों की संख्या 2 लाख 36 हजार 11 है। इनमें महिलाओं की संख्या 1 लाख 10 हजार 939 हैं। तो पुरुषों की संख्या 1 लाख 25 हजार 72 है।


पूरे जिले में कुल हिंदूओं की संख्या 9 लाख 74 हजार 520 है। इनमें पुरुषों की संख्या 5 लाख 18 हजार 737 और महिलाओं की संख्या 4 लाख 55 हजार 783 है। हिंदूओं में गांवों में रहने वालों की संख्या 7 लाख 50 हजार 62 तो शहर में रहने वाले हिंदूओं की संख्या 2 लाख 24 हजार 458 है।


मुस्लिमानों में जिले में कुल संख्या 8232 है। जिसमें पुरुषों की संख्या 4339 है। जबकि महिलाओं की संख्या 3883 है। गांवों में 6439 मुस्लमान रहते हैं। तो शहर में रहने वाले मुस्लमानों की संख्या 1793 है।


जिले में रहने वाले ईसाईयों की संख्या 1769 है। जिसमें 983 पुरुष और 847 महिलाएं हैं। गांवों में रहने वाले ईसाईयों की संख्या 1570 तो शहर में रहने वालों की संख्या 199 है।


सिखों की संख्या जिले में दूसरे नंबर पर हैं। जिले में कुल 87558 सिख हैं। इनमें 45 हजार 862 पुरुष और 41 हजार 696 महिलाएं हैं। शहर में रहने वाले सिख 8974 हैं तो गांवों में रहने वाले सिखों की संख्या 78 हजार 584 है।
विज्ञापन

जिले में कुल बोद्ध धर्म के 265 लोग रहते हैं। इनमें 140 पुरुष तो 125 महिलाएं हैं। गांवों में 203 और शहर में 62 बोद्ध रहते हैं।


जैन धर्म के लोगों की संख्या जिले में 351 है। इनमें पुरुषों की संख्या 178 एवं महिलाओं की संख्या 173 है। गांवों में जैन धर्म के 102 और शहर में 249 है।


इसके अलावा अन्य धर्माें के 70 लोग रहते हैं। जिसमें पुरुष 40 और महिलाएं 30 हैं। ये गांवों में 60 रहते हैं तथा शहर में अन्य धर्मों के 10 लोग हैं।
वहीं जिले में 1539 लोग ऐसे भी हैं, जिनका कोई धर्म नहीं है। इनमें 664 है। तो पुरुषों की संख्या 725 है। इन लोगों में 1273 लोग गांवों में तथा शहर में 266 लोग रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें