फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट गांव में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गांव हाट में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हाट निवासी 28 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। मृतक संदीप अपने साथियों के साथ बिल्डिंगों में लेंटर लगाने का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को वे गांव सिवानामाल से लेंटर लगाकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। रास्ते में गांव बागडू और सिवानामाल के बीच में सड़क में गड्ढे से जैसे ही ट्रैक्टर का पहिया गुजरा, पीछे मशीन पर बैठा हुआ युवक संदीप एकदम नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल हालत में नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें