फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने बिहार के बेतिया जिले के काथिया निवासी मनजेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में काम करती है। उसके साथ ही बिहार का मनजेश भी काम करता था। इसी बीच दोनों में बातचीत और मुलाकात शुरू हो गई। पीड़िता का आरोप है कि मनजेश ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि मनजेश ने बिहार में जाकर शादी कर ली। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला को शादी के झांसे में लेकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक को नामजद कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें