फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। वार्ड नंबर में महिला ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने महिला को खुदकुशी को मजबूर करने आरोप उसके पति पर लगाया है। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक जनवरी को जुलाना के वार्ड नंबर एक निवासी 31 वर्षीय महिला रानी ने संदिग्ध हालात में अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने महिला ने मायके वालों को सूचित किया। उधर, मृतका के परिजनों ने उसके पति विनोद पर उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक महिला के भाई दिल्ली स्थित नांगलोई निवासी जितेश की शिकायत पर पति विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जितेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रानी की शादी जुलाना के वार्ड नंबर 11 निवासी विनोद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद घरेलू कलेह के चलते ससुराल पक्ष के लोग उसे तंग करने लगे और मारपीट करने लगे। पति से तंग आकर उसकी बहन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें