फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए शुरू हुआ 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले के 7926 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इनमें 3270 लोगों को पहली तथा 4656 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शनिवार से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को भी वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर किशोरों को वैक्सीन लगाने की शुरूआत करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2215 लोगों को पहली तथा 3220 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 703 लोगों को पहली तथा 920 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 352 लोगों को पहली तथा 516 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक स्वास्थ्य विभाग 830112 लोगों को पहली तथा 534004 लोगों को दूसरी डोज लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें