फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या जानने पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने गली में भरे पानी में खड़ा किया

विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ पानी से भरी गली से गुजरते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में एक सप्ताह पहले हुई तेज बारिश का पानी आज भी ईंटल कलां गांव की कुछ गलियों में भरा हुआ है। इसकी निकासी नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने विधायक से पानी निकासी की मांग की है। रविवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा गांव में पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक को पानी के बीच में खड़ा कर लिया और अपनी समस्या बताई। विधायक ने कहा कि उन्होंने बीडीपीओ सोमबीर कादियान से बातचीत की है। उन्होंने अभी तक पानी निकासी की व्यवस्था नहीं करवाई, इसलिए वह स्वयं यहां जायजा लेने के लिए आए हैं। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग के करनाल डिविजन में बात की और पंप सेट मंगवाकर पानी की निकासी का कार्य शुरू करवाया। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि बीडीपीओ द्वारा बार-बार उनके निर्देशों का पालन नहीं करने तथा ग्रामीणों की समस्या दूर नहीं करने पर वह मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला लाएंगे। जो अधिकारी लोगों की समस्या दूर ही नहीं कर सकता उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसलिए वह मुख्यमंत्री से बातचीत करके ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें