फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की दो बेटियों की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने जाम किया जींद-चंडीगढ़ मार्ग

विज्ञापन
जाम लगाने वालों से बातचीत करते डीएसपी जितेंद्र कुमार। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
पेंगा गांव से मालवी व उचाना में विवाहिता दो महिलाओं की मौत के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर वीरवार को ग्रामीणों द्वारा सुबह 11 बजे जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया गया। लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा। इस दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद डीएसपी जितेंद्र कुमार के आश्वासन पर ग्रामीण जाम खोलने को राजी हो गए।
विज्ञापन

पेगां गांव निवासी सुनैना की शादी 2018 में मालवी गांव निवासी सोमबीर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे। परिजनों ने बताया कि आठ अगस्त को सुनैना ने वीडियो कॉल करके घरवालों को बताया कि उसका लड़का बीमार है। लेकिन ससुराल वाले उससे मिलने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। अगले दिन दोपहर दो बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि सुनैना ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसको लेकर एक सप्ताह पहले परिजन एसएसपी से भी मिलने पहुंचे थे। अब आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
वहीं दूसरे मामले में पेंगा निवासी दीपक ने बताया कि उसकी बहन पिंकी की शादी 2016 में उचाना कलां में हुई थी। 25 जुलाई को उसकी बहन द्वारा जहर खाने की सूचना दी गई। पिंकी के पति राहुल, सास तथा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब तक राहुल को ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने दिया आश्वासन
वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। जो भी लोग शामिल होंगे, उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

पेगां गांव के पास जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर डाले गए अवरोध व जाम में फंसे वाहन। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें