फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप मामले में ढाई लाख रुपये लेते महिला सहित दोआरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हनीट्रैप मामले में पुलिस ने सोमवार को एक महिला सहित दो लोगों को पुलिस ने काबू किया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की थी कि उसे हनी ट्रैप मामले में फंसा कर छह लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। रकम न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। इस पर नरवाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन लोगों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्वालियर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 27 मार्च को नरवाना आई थी। 28 मार्च को वह दोस्तों के साथ कुरुक्षेत्र जा रही थी। गांव हथो के पास आठ-दस युवक शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आठ-दस युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सोमवार को महिला अपने साथी गांव बरटा कैथल निवासी संदीप शर्मा के साथ नरवाना पहुंची आकर रुपये देने की बात कही।
जैसे ही नहर पुल पर युवकों ने रुपये दिए तो इशारा मिलते ही टीम ने महिला तथा उसके साथ संदीप को काबू कर लिया और उनके कब्जे से ढाई लाख रुपये की राशि बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में महिला व उसके साथी संदीप शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला व उसके साथी को ढ़ाई लाख रुपये की राशि सहित काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें