फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नागरिक अस्पताल में शुरू होगी ईएनटी की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
19जेएनडी19
विज्ञापन

आज से नागरिक अस्पताल में शुरू होगी ईएनटी की ओपीडी
-भिवानी से ट्रांसफर होकर आए हैं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बृजेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले के लोगों के लिए बड़ी खबर है कि अब उनको नाक, कान व गला के रोगों के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सोमवार से नागरिक अस्पताल में ईएनटी सर्जन डॉ. बृजेंद्र सिंह ओपीडी शुरू करेंगे। साढ़े तीन साल बाद नागरिक अस्पताल को ईएनटी सर्जन मिलेगा। डॉ. बृजेंद्र ङ्क्षसह का चार दिन पहले जींद के नागरिक अस्पताल में तबादला हुआ है। वह एक दिन ज्वाइन करके छुट्टी पर चले गए थे। अब सोमवार से अपना कार्य शुरू करेंगे।
जिले में फिलहाल नाक, कान व गले का कोई चिकित्सक नहीं है। साढ़े तीन वर्ष पहले ईएनटी सर्जन डॉ. अरविंद का यहां से रोहतक तबादला हो गया था। इसके बाद जींद में ईएनटी का पद खाली पड़ा था। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी ईएनटी की कोई सुविधा नहीं है। ईएनटी स्पेशलिस्ट के बिना जिले के लोगों को अग्रोहा, हिसार, रोहतक या फिर अन्य जिलों का रुख करना पड़ता था। इस कारण जिले के लोगों के पैसे व समय दोनों ही बर्बाद होते थे। 2018 में जब डॉ. अरविंद नागरिक अस्पताल में तैनात थे, उस समय अकेले उनकी 200 से ज्यादा की ओपीडी होती थी। उनके चले जाने के बाद काफी लोग बिना विशेषज्ञ की सलाह के ही अन्य चिकित्सकों से दवा ले लेते थे लेकिन जिन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती, उनको दूसरे जिलों में जाना पड़ता। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में लगने वाले मेडिकल बोर्ड, दिव्यांगता बोर्ड के लिए भी अस्पताल प्रशासन को दूसरे जिलों से ईएनटी को बुलाना पड़ता था। कई बार जब चिकित्सक उपलब्ध नहीं होते तो अस्पताल प्रशासन लोगों को मेडिकल बोर्ड या फिर दिव्यांगता जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा या फिर पीजीआई रोहतक रेफर करता। अब नागरिक अस्पताल में ईएनटी की सेवाएं शुरू होने से लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बृजेंद्र सिंह सोमवार से ओपीडी शुरू करेंगे। उनके बैठने के लिए कमरा नंबर 17 है, जहां पहले भी ईएनटी बैठते थे। जिले के लोगों को ईएनटी आने से काफी लाभ होगा। अस्पताल की ओपीडी भी बढ़ेगी।
--डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें