फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मौसम ने ली करवट, बादलवाई और उड़ती धूल ने किसानों को चिंता में डाला

Wed, 17 Apr 2024 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी25 : दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
जींद। खेत खलिहान से मंडियों तक गेहूं की फसल फैली हुई है। ऐसे में मौसम के बिगड़े तेवरों ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। बुधवार दोपहर तक मौसम साफ रहा तो शाम को तेज हवाओं के साथ आकाश में बादल छा गए। इसके साथ धूल भी उड़ी। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्दता 19 प्रतिशत तथा हवा की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को दिन का आगाज साफ मौसम के साथ हुआ। दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। बाद में मौसम ने करवट ली और आकाश में जमा धूल के साथ बादल दिखाई दिए। इसके साथ हवा की गति भी तेज हो गई 24 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा पहुंची। जिसके साथ धूल भी उड़ने लगी। गेहूं सीजन ने रफ्तार पकड़ी हुई है। गेहूं की आवक भी मंडियों में खूब हो रही है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 21 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे। हवा की गति तेज रहेगी। 19 तथा 20 अप्रैल को ज्यादा असर देखने को मिलेगा। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें