फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पानी जाने वाले रास्ते को एक्सप्रेस बनाने वाली कंपनी ने उखाड़ा

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देने जाते किसान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव सिवानामाल के पास से निकल रहे दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के कारण ग्रामीणों के खेतों में जाने वाले सिंचाई के पानी का रास्ता उखाड़ दिया है। अब खेत बिना पानी के सूख रहे हैं। किसानों को भूखे मरने की नौबत आ गई है। सोमवार को किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर पानी की व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान जयपाल सिंह, शिव कुमार, सोमपाल, मनबीर, संजीव कुमार आदि ने कहा कि उनके गांव के पास से दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। इस एक्सप्रेस-वे के लिए उनके गांव की जमीन अधिगृहीत की गई है। एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी ने उनके खेतों में नहरी पानी की सिंचाई के लिए बनाए गए खाल उखाड़ दिए हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने सबमर्सिबल के लिए दबाए पाइपों को भी उखाड़ दिया है। इस कारण उनके खेतों में अब न तो नहरी पानी पहुंच रहा है और न ही सबमर्सिबल का पानी। पानी की किल्लत के कारण उनके खेत सूख रहे हैं। बिना पानी के फसलें नहीं उगाई जा सकती। इस कारण उनकी भूखे मरने की नौबत आ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी को पानी के लिए रास्ता बनाने तथा सबमर्सिबल की तोड़ी गई पाइपों को ठीक करवाने के निर्देश देने की मांग की। ग्रामीणों ने सुबह एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। बाद में एसडीएम डॉ. आनंद शर्मा को मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने इसके लिए उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें