फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब से दूसरे का वीडियो चुराकर अपने चैनल पर चलाया, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस ने पटियाला चौक निवासी एक युवक की शिकायत पर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव गंधेली नोहर निवासी दंपती पर यू-ट्यूब का वीडियो चुराने का आरोप लगाया है। मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पटियाला चौक निवासी महावीर पेटवाड़िया ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काफी समय से यू-ट्यूब चैनल चला रहा है। उसकी राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव गंधेली नोहर निवासी मोहन जुगनू व उसकी पत्नी संतोष से जान पहचान है। वह दोनों से बातचीत करता है। यह दोनों भी वीडियो बनाकर अपने यू-ट्यूब चैनल पर चलाते हैं। महावीर पेटवाड़िया ने बताया कि दोनों ने फर्जी तरीके से उसके यू-ट्यूब चैनल पर फेक स्ट्राइक लगवा कर बंद करवा दी, जबकि उसके द्वारा बनाए गए वीडियो को अपना बताकर धोखाधड़ी से अपने यू-ट्यूब चैनल पर चला दिया। जांच अधिकारी एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहन जुगनू और उसकी पत्नी संतोष देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें