जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन अप्रैल को सफीदों की अनाज मंडी में होने वाली रैली के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने सफीदों क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने रत्ताखेड़ा, कारखाना, कुरड़, बहादुरपुर, खरकड़ा, सिंघपुरा, बहादुरगढ़,जयपुर, सिल्लाखेड़ी, छाप्पर, गीता-भाट कॉलोनी में निमंत्रण दिया।
इस दौरान नेताओं ने लोगों से आह्वान किया के वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचें। राजू मोर ने कहा कि रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ संबोधित करेंगे। रैली में मुख्यमंत्री जींद के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। राजू मोर ने कहा कि तीन अप्रैल को सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में रैली में जिले के विकास के नए अध्याय के साक्षी बनें। इस दौरान अमरपाल राणा, कलीराम पटवारी, जसबीर देशवाल, कर्मबीर सैनी मौजूद रहे।