फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी घी का कारोबार करने वालों पर पुलिस की रहेगी नजर

विज्ञापन
धर्मबीर खर्ब। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शहर में मिलावटी घी का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं है। इसके लिए पुलिस की टीम बड़े स्तर पर शहर की आउटर कालोनियों में जांच अभियान चलाकर मिलावटी घी बनाने वालों की तलाश करेगी। पिछले एक वर्ष में शहर में कई बार मिलावटी घी के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि शहर के रोहतक रोड पर मिलावटी घी बनाने की फैक्टरी को पकड़ा है। जिसमें अभी तक चार लोगों को नामजद किया गया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस इस मामले में जांच करेगी कि यह लोग कहां पर इस मिलावटी घी की सप्लाई करते थे और इसमें कौन लोग शामिल थे। पुलिस अब मिलावटी घी के सप्लायरों पर नजर रख रही है। हालांकि पकड़ी गई फैक्टरी में मिलावटी घी का कारोबार रात को शुरू होता था। रात को ही यह प्रदेश के कई जिलों में जाता था। इस घी को वह कई बेहतर ब्रांडों के नाम से सप्लाई करते थे। इसमें जिले के ही वीटा के नाम से भी यह बड़े स्तर पर घी सप्लाई करते थे। जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।
डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि मिलावटी घी तथा अन्य उत्पाद तैयार करने वालों की अब शहर में खैर नहीं होगी। इस पर पुलिस बड़े स्तर पर अभियान चलाकर शहर की सभी आउटर कालोनियों की जांच करेगी। अगर कहीं पर भी इस तरह के मिलावटी उत्पाद मिले तो पुलिस खाद्य एक्ट के तहत मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें