फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के सामने पीपल का पेड़ गिरा, हादसा टला

विज्ञापन
नागरिक अस्पलाल के सामने पेड़ गिरने से अवरुद्ध हुआ रास्ता। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। नागरिक अस्पताल के सामने देररात अचानक एक पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को वहां से हटाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के अतिरिक्त सचिव ललित गोयल ने कहा कि जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब दो बजे यह पेड़ अचानक गिर गया और इसके गिरने से तेज आवाज हुई। वहीं पेड़ गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। किसी ने मामले की सूचना रात को ही नगरपालिका सचिव को दी। सुबह होते ही नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू करवाया। वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की बड़ी-बड़ी शाखाओं को काटकर उन्हें अलग-अलग किया और उन्हें ट्रैक्टर के पीछे बांधकर सड़क से हटाया गया। पेड़ हटने के बाद सड़क का रास्ता खुला और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। रास्ता रुकने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत तो यह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें