फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिकॉन के लिए स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

विज्ञापन
जींद के बाजार में लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। एक तरफ जहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिकॉन को देखते हुए पूरे हरियाणा में अलर्ट घोषित है, वहीं दूसरी तरफ लोग अब कोरोना को लेकर बेपरवाह हो गए हैं। लोग न तो मास्क लगाते हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस नए वैरिएंट को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रहेगी।
विज्ञापन

इस समय जिले में कोरोना संक्रमण का केवल एक ही मामला बचा हुआ है। अब तक जिले के 21210 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 20674 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 536 की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण को लेकर लोग पूरी तरह से अब लापरवाह हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का खतरा टला नहीं है। अब नया वैरिएंट ओमिकॉन सामने आया है। यह बहुत खतरनाक है। यदि इसकी चपेट में लोग आ गए तो यह काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके लेकर राज्य सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है। विदेश से आने वाले लोगों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले कुछ समय से प्रदेश में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
मई साबित हुआ सबसे नुकसानदेह
कोरोना संक्रमण के अब तक के सफर में मई महीना सबसे अधिक नुकसानदायक साबित हुआ है। इस महीने में 381 लोगों की मौत हुई थी और 7705 लोग संक्रमित हुए थे। अप्रैल में भी 41 लोगों की मौत हुई थी। अप्रैल महीने में 7445 लोग संक्रमित हुए थे। कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसलिए लोगों को सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

मास्क की बचाव
फिजिशियन डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। इस समय जो नया वैरिएंट सामने आया है, वह काफी खतरनाक है। लोगों को बहुत संभलकर रहना होगा। हर किसी को मास्क लगाए रखना होगा और सामाजिक दूरी के नियम का पालन हर हाल में करना होगा। लोग यह सोचकर लापरवाह हो रहे हैं कि जिले में केवल एक ही संक्रमित है, लेकिन यदि लोग इस नए वैरिएंट की चपेट में आए तो यह इतनी तेजी से फैलेगा कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा।
विदेश से आने वालों पर रहेगी विशेष नजर
एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस समय विदेश से जिले में आएंगे, उनको विशेष निगरानी में रखा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी योजना बना ली है। विदेश मंत्रालय से उनको जिले के लोगों का पूरा डाटा मिलेगा। जो लोग विदेश से आएंगे, उनकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी उक्त व्यक्ति के घर जाकर उसको एक सप्ताह के लिए घर पर क्वारंटीन कर देंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना से नए वैरिएंट को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। लोगों को हर हाल में घर से निकलते ही मास्क लगाना चाहिए और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। भीड़-भाड़ के क्षेत्र से बचना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति में कोई लक्षण दिखाई दें तो उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल में जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें