फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों में लूट की दोनों वारदात करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट की वारदात करने के आरोप में पकड़ा गया अमृतलाल। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों में दो दुकानदारों से हुई लूट के मामलों में पुलिस ने मुख्य आरोपी करनाल जिले के चौगामा निवासी अमृतपाल उर्फ अम्मा को काबू किया है। पुलिस का दावा है कि अम्मा ने ही ने दोनों वारदात की है। पुलिस ने बताया कि वारदात में उसके साथ असंध निवासी नवाब भी शामिल था। पतंजलि स्टोर पर 26 व किराना दुकान पर 27 अगस्त को लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी धर्मवीर सिंह खर्ब ने बताया कि अमृतपाल व नवाब नशा करने के आदी हैं। अब पुलिस पता लगा रही है कि क्या दोनों का पहले भी कोई आपराधिक रिकार्ड रहा है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को पतंजलि स्टोर में लूट की वारदात हुई थी। इसमें स्टोर के कर्मचारी अंकुर ने पुलिस को दी शिकायत में 42900 रुपये लूटने के आरोप लगाए थे। वहीं 27 अगस्त को सब्जी मंडी के सामने किराना दुकान चलाने वाले अनिल कुमार के साथ लूट हुई थी। उसके गल्ले से करीब 50 हजार रुपये लूटे गए थे। डीएसपी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद इन से लूट की राशि, हथियार व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें