फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू भर्ती विवाद : विजिलेंस ने पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और चयन समिति को जांच के लिए बुलाया

विज्ञापन
सीआरएसयू का गेट। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
चौधरी रणबीर सिंह विवि में विभन्न पदों पर हुई नियुक्तियों पर चल रहे विवाद में अब विजिलेंस ने पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरबी सोलंकी, पूर्व रजिस्ट्रार राजेश पूनिया सहित पूरी चयन समिति को बुलाया है। इससे पहले वीरवार को विजिलेंस की तरफ से उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने विवि पहुंच कर भर्ती से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा था। ऐसे अब विजिलेंस पूर्व अधिकारियों व चयन समिति के सदस्यों से आमने-सामने जवाब तलबी करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2018 से 2021 के बीच सीआरएसयू में हुई स्थायी नियुक्तियों पर विवाद चल रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया में 14 प्रोफेसर, तीन क्लर्क व दो चालकों की नियुक्ति की गई है। विवि के प्रोफेसर संदीप बेरवाल ने इसको लेकर सरकार को शिकायत की थी। अब विजिलेंस ने इसकी जांच शुरू की है। शिकायत के बीच ही पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरबी सोलंकी का कार्यकाल इसी साल जनवरी माह में समाप्त हो गया था और प्रति नियुक्ति पर सीआरएसयू में आए रजिस्ट्रार प्रोफेसर राजेश पूनिया को भी वापस एमडीयू भेज दिया गया था। तभी से सीआरसयू में कुलपति का पद खाली पड़ा है। जिस दिन कुलपति प्रोफेसर आरबी सोलंकी की विदाई हुई, ठीक उसी दिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय की टीम ने जांच के लिए सीआरएसयू में दस्तक दी थी।
मामले को लेकर सरकार गंभीर
विवि के शीर्ष सूत्रों के अनुसार सीआरएसयू को लेकर सरकार को गंभीर शिकायतें मिली हैं। ऐसे में सरकार इन सभी मामलों की जांच सही तरीके से करवाना चाहती है। इसको लेकर ही हर उस फाइल की जांच की जा रही है, जिस पर भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

विजिलेंस ने बुलाया, मैं ऑलाइन जानकारी देने को तैयार
विजिलेंस ने जांच के लिए मंगलवार को सीआरएसयू में बुलाया है। मैंने कहा है कि मेरे से जो भी जानकारी चाहिए, मैं ऑनलाइन दे दूंगा। भर्ती से जुड़ा सारा रिकार्ड विवि में है।
विज्ञापन

प्रोफेसर आरबी सोलंकी, पूर्व कुलपति, सीआरएसयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें