फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी के बाद मंगलवार को नहीं हुई किसी भी संक्रमित की मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले में 26 जनवरी के बाद राहत मिली है। 26 जनवरी के बाद पहली बार मंगलवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। वहीं आफत की बात यह है कि चार दिन बाद संक्रमितों का आंकड़ा ठीक होने वालों के आंकड़े से 100 अधिक रहा। मंगलवार को 130 लोग संक्रमित मिले जबकि ठीक होने वालों की संख्या केवल 30 रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में मंगलवार को संक्रमण की दर 24 प्रतिशत से अधिक रही है। संक्रमण की यह दर काफी अधिक है। स्वास्थ्य विभाग को 536 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 130 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले के अब तक 23942 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 22968 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 543 की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 431 सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 680 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 434519 लोगों के सैंपल ले चुका है।
संक्रमण की दर बढ़ी, रिकवरी की घटी
जिले में मंगलवार को कोरोना रिकवरी की दर घटी जबकि संक्रमण की दर बढ़ी है। जिले में सोमवार को संक्रमण की दर 10.32 प्रतिशत थी जो मंगलवार को बढ़कर 10.53 पहुंच गई है। वहीं रिकवरी की दर सोमवार को 97.01 थी जो मंगलवार को 83.97 प्रतिशत हो गई। वहीं मृत्यु दर में कमी आई है। सोमवार को मृत्यु दर 0.27 प्रतिशत थी जबकि मंगलवार को यह घटकर 0.26 प्रतिशत पहुंच गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच करवा रहा है। इस समय जो केस सामने आ रहे हैं, वह गणतंत्र दिवस के आसपास लोगों की भीड़ के कारण हैं। लोगों ने कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। उम्मीद है जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. लोकवीर, पीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें