फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2302 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, 610 ने लगवाई पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 2302 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इनमें 37 लोगों ने बूस्टर डोज भी लगाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को सात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाई। पांच फ्रंटलाइन वर्कर ने भी बूस्टर डोज लगवाई। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 406 किशोर-किशोरियों ने पहली तथा 70 ने दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 442 लोगों ने पहली तथा 706 ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 124 लोगों ने पहली तथा 324 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 44 लोगों ने पहली तथा 148 ने दूसरी डोज लगवाई। इस आयुवर्ग के 25 लोगों ने बूस्टर डोज भी लगवाई। डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 893273 लोगों को पहली तथा 625619 लोगों ने दूसरी डोज लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें