जैजैवंती गांव निवासी 35 वर्षीय आनंद उर्फ नंदा शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। बीती रात लगभग 12:30 बजे जब वह ठेके के पास चारपाई पर सो रहा था तो दो युवक आए और शराब की मांग की।
जींद क्षेत्र के जैजैवंती गांव में बीती रात शराब के ठेके के सेल्समैन की दो युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जैजैवंती गांव निवासी 35 वर्षीय आनंद उर्फ नंदा शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। बीती रात लगभग 12:30 बजे जब वह ठेके के पास चारपाई पर सो रहा था तो दो युवक आए और शराब की मांग की। शराब नहीं देने पर सेल्समैन के साथ दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपी सेल्समैन को उठाकर गांव में ले आए और चौक में छोड़ दिया।
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी पुलिस ने घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया जहां पर उसने दम तोड़ दिया और घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएगा। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।