फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की समस्याओं को दूर करवाने के लिए काम करेगी कंडेला खाप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सामाजिक विषयों के साथ-साथ अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कंडेला खाप काम करेगी। इसके लिए बुधवार को सर्वजातिय कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने शाहपुर, जीवनपुर, दालमवाला, बोहतवाला गांव के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य व स्टाफ से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। खाप के अन्य गांवों के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण वीरवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने बताया कि भविष्य में प्रत्येक महीने स्कूलों में जाकर यहां की स्थिति जांची जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को प्रत्येक स्कूल में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की प्रतियोगिता लोहचब के राजकीय उच्च विद्यालय में करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
10 अक्टूबर 2021 को 18 से 25 वर्ष तक के लड़के व लड़कियों की 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद करवाई जाएगी। इसमें केवल कंडेला खाप के गांवों के ही प्रतिभाग भाग ले सकेंगे। इस अवसर पर रणधीर रेढू एडवोकेट बोहतवाला, राजबीर नंबरदार, रामफल शर्मा, बिजेंद्र नंबरदार, जगदीश दालमवाला, कुलदीप शाहपुर, रणबीर, साधु शाहपुर, उपप्रधान बिजेंद्र शाहपुर, अजमेर दालमवाला, पंकज दालमवाला, अंकित रेढू, कृष्ण कंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें