फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी क्षेत्रीय भाषा में कर सकेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
एसडी महिला कॉलेज में कार्यशाला में प्राध्यापिका सुमन गर्ग नैक की ग्रेडिंग के बारे में बताते हुए - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। एसडी महिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान की अध्यक्षता में चल रही तीनदिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि युवा वर्ग में काम करने का एक अलग जूनून व ऊर्जा होती है। नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियांवन में अपनी सकरात्मक ऊर्जा का प्रयोग कर इस शिक्षा नीति को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें।
विज्ञापन

प्राध्यापिका सुमन गर्ग ने नैक विषय पर नैक के सातों क्राइटेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा नैक की ग्रेडिंग के बारे में भी समझाया। किस क्राइटेरिया के कितने अंक है व इसे कैसे अर्जित किए जा सकते हैं। इस नई शिक्षा नीति-2020 की सबसे बड़ी खासियत है कि अब विद्यार्थी अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी पढ़ाई कर सकेंगे। किसी भी अनिवार्य भाषा में पढ़ाई करने की बाध्यता अब खत्म होगी। उन्होंने कहा कि 238 क्षेत्रीय भाषाएं समाप्त होने की कगार पर हैं। क्षेत्रीय भाषाओं को जीवित रखने व विद्यार्थियों का सुगमता तथा सहजता से अध्ययन भी नई शिक्षा नीति का पावन उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें