फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्लोक उच्चारण के साथ गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन उम्मीद से कम लोग पहुंचे

विज्ञापन
गीता जयंती समारोह में लगाए गए स्टाल का अवलोकन करते मुख्यातिथि विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। रंगशाला में रविवार को तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। हालांकि दर्शकों की कमी के कारण पहला दिन फीका रहा। पहले दिन की शुरुआत विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता जहां जीने का रास्ता दिखाती है, वहीं अंतिम समय में मनुष्य को मोक्ष की ओर ले जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता एक धार्मिक ग्रंथ होने के साथ-साथ एक जीवन दर्शन भी है। इसको अपनाकर कोई भी व्यक्ति अथवा राष्ट्र अपना विकास कर सकता है। महोत्सव में 32 सरकारी विभागों ने अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाए, लेकिन दर्शकों की कमी के कारण स्टॉल संचालक निराश नजर आए।
सबसे पहले विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हर्बल पार्क के पास गीता अध्याय से संबंधित 18 श्लोकों, राजकीय स्कूल शामलों कलां द्वारा प्रस्तुत भगवान कृष्ण की लीला, गोपाल विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया गोवर्धन पर्वत, संस्कार भारती संगठन द्वारा बनाई गई कलाकृतियां, गीता मंडप, गीता शंख, भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी, आधारशिला स्कूल से प्रदर्शनी ज्ञान गंगा से आकाश की ओर, यदुवंशी स्कूल से बनाया गया संदीपनी ऋषि आश्रम, वीआईपी गेस्ट आश्रम का अवलोकन किया। गीता मंडप में विधायक ने विधिवत मंत्रों व श्लोक उच्चारण के साथ यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। इस मौके पर नगराधीश रमित कुमार, एआईपीआरओ राजबीर नैन, डॉ. राज सैनी, बीईओ रामनिवास शर्मा, बीईओ शिवनारायण शर्मा, प्राचार्य धर्मबीर शर्मा, सुशील जैन व सीमा मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

32 विभागों व संस्थाओं ने लगाए स्टॉल
विधायक ने विभिन्न 32 विभागों एवं संस्थाओं की सरकार की विकासात्मक गतिविधियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में जहां विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने गीता व संस्कृति, देशभक्ति की भावन से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं हर्बल पार्क के पास स्थल पर बनी स्टेज पर वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान कृष्ण पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें