जींद। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर 17 दिसंबर को होने वाले चुनाव में अब त्रिकोणीय मुकाबला होगा। हालांकि इस पद पर चार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लेकिन अब इसमें प्रधान पद के उम्मीदवार संदीप लाठर ने अपना समर्थन रामरूप चहल को दिया है।
प्रधान पद के उम्मीदवार रामरूप चहल पहले भी बार एसोसिएशन के चुनाव में 2009-10 तक ज्वाइंट सचिव व 2015-16 में सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने अपने सचिव के कार्यकाल में चेंबर भवन का उद्घाटन, चेंबर में लिफ्ट लगवाने और अन्य ग्रांट लाने के काम किए। अब प्रधान पद पर तीन उम्मीदवारों के मध्य होने वाला चुनाव काफी स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है। अब इस पर राजकुमार रेढू, राजेश गोयत व रामरूप चहल के मध्य ही प्रधान पद की दौड़ में बचे हैं। हालांकि इन तीन पदों पर प्रधान की नियुक्ति की बागडोर बार एसोसिएशन के 888 वोटों पर टिक हुई है।