बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के अंदर जो एक सौहार्द का वातावरण है, उसमें धर्म, जाति के नाम से कभी कोई दंगे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि यह एकदम की बात नहीं है, कहीं न कहीं सोची-समझी साजिश है।
नूंह में हुई हिंसा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह एकदम की बात नहीं, बल्कि कहीं न कहीं सोची-समझी साजिश है, जिसका कार्यक्रम पहले ही रचा गया। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बीरेंद्र सिंह बुधवार को राजीव गांधी महाविद्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के अंदर जो एक सौहार्द का वातावरण है, उसमें धर्म, जाति के नाम से कभी कोई दंगे नहीं हुए। कुछ दिन पहले भी खुले मंच से कहा था कि जो शक्तियां इस प्रांत में जातिवाद के सहारे समाज को बांटने की कोशिश करेंगी, हम उनका विरोध करेंगे। हमारा भाईचारा बना रहे, यही सबसे बड़ी हमारी कामना है।