फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गढ़वाली गांव में 23 नवंबर को हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में जुलाना थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव गढ़वाली निवासी सुनील उर्फ टोटा, राजेंद्र, दीपक, राजेंद्र की पत्नी व पुत्री के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 22 नवंबर को जुलाना के गढ़वाली गांव में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें गांव के ही राजेंद्र, सुनील, दीपक, राजेंद्र की लड़की व पत्नी ने पीट-पीटकर 42 वर्षीय जगदीश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने निडाना गांव निवासी राजेश की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुनील उर्फ तोता, राजेंद्र, दीपक और राजेंद्र की पुत्री व पत्नी को गांव गढ़वाली से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में खेत की मेढ़ को लेकर झगड़ा था। इसी विवाद के चलते पांचों आरोपियों ने रात करीब नौ बजे खेत के कोठे में लेटे जगदीश को लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इसमें जगदीश की मौत हो गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई दो बाइक लाठी-डंडे व तेजधार हथियार बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें