फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री के साथ मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उझाना गांव में गली में पड़ी रेती को पशुओं के बिखेरने पर हुए विवाद में बाप-बेटी पर लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें वे घायल हो गए। गढ़ी थाना पुलिस ने गांव के ही 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में उझाना गांव निवासी अनिता ने बताया कि उनके घर के सामने गली में नीर ने मकान बनवाने के लिए रेती गिरवाई है। जिस पर उन्होंने पॉलिथीन डाल रखा था। पांच नवंबर की शाम को उसका पिता पशु तालाब में पशुओं को पानी पिलाने के लिए गया तो उनके पशुओं ने गली में पड़ी रेती के ढेर में टक्कर मारकर उसे बिखेर दिया। रेती को बिखरी देखकर नीर ने उसके पिता को गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उसने शोर सुनकर उसके पिता को गाली देने का विरोध किया तो नीर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पड़ोस का ही भागी तलवार लेकर आया और उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद वहां पर सिल्लु, सलिंद्र, सता, जोनी, विनोद, रिंकू, विक्रम, नंद, ईश्वर, राममेहर आए जिन्होंने उन पर ईंटों के साथ हमला कर दिया। इस मारपीट में वह बाप-बेटी घायल हो गए। जहां से उनको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में एसआई राजकुमार ने बताया कि बाप-बेटी पर हमला कर घायल करने के आरोप मेें गांव के ही 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें