फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में किसानों की गिरफ्तारी के बाद हिसार-चंडीगढ़ हाईवे के बदोवाल टोल पर किसानों ने लगाया जाम

विज्ञापन
बदोवाल टोल प्लाजा पर आयोजित में धरने में उपस्थित किसान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना। कृषि मंत्री जेपी दलाल का विरोध करने पर भिवानी में किसानों की गिरफ्तारी की गई। इसके विरोध में किसानों ने नरवाना में हिसार-चडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को बद्दोवाल टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। इसके बाद टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग र्गईं।
विज्ञापन

सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। किसानों ने कहा कि जब तक किसानों को रिहा नहीं किया जाता, जाम नहीं खोलेंगे। इसके बाद पुलिस ने वाहनों का रूट बदलकर दूसरे रास्तों से निकाला। किसान सुनील बद्दोवाल, अनिल, सूर्या, आशीष दनौदा, बलबीर, सतपाल ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल के भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचने आसपास के किसानों ने शांतिपूर्ण विरोध का फैसला लिया था। इसके लिए जैसे ही किसान विरोध करने के लिए रवाना हुए तो पुलिस ने उनको बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन व प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के मंत्री किसानों के आंदोलन को उग्र करना चाहते हैं। बता दें कि बद्दोवाल टोल प्लाजा पर लगातार किसानों का धरना चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें