फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कार की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, 55 साल की महिला घायल

Thu, 18 Nov 2021 01:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हादसे में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के शाहपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं 55 साल की महिला घायल हो गई। सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana Pollution: 21 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम की सिफारिश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई रामनगर निवासी 28 वर्षीय सन्नी ने कहा कि उसका भाई विजय व मां बिंद्र देवी किसी काम से घर से खोखरी गए थे। सन्नी ने कहा कि वह भी दूसरे वाहन पर उनके पीछे-पीछे जा रहा था। जैसे ही वह शाहपुर गांव के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : धोखाधड़ी: दस साल तक मृतक महिला का खाता नहीं हुआ ओपरेट तो बैंक कर्मियों ने फर्जी तरीके से निकाल लिए 46 लाखा 30 हजार

कार चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इसमें उनकी बाइक भी टूट गई और उसके भाई विजय व मां बिंद्र देवी को काफी चोट आई। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद लाया गया। विजय की रास्ते में मौत हो चुकी थी। वहीं कार चालक मौके से भाग गया था। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने रामनगर निवासी सन्नी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें