फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी: दस साल तक मृतक महिला के खाते में नहीं हुआ लेनदेन तो बैंक कर्मियों ने फर्जी तरीके से निकाल लिए 46 लाख 30 हजार

Thu, 18 Nov 2021 01:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

खाताधारक महिला की मृत्यु 2008 में हो चुकी है। सितंबर 2020 में बैंक के संज्ञान मे आया कि सावित्री देवी के खाते से लाखों रुपये निकाले गए हैं। दस साल से इस खाते में लेनदेन नहीं हुआ था। जांच में धोखाधड़ी का पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 46 लाख 30 हजार रुपये की चपत लगाने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पिल्लूखेड़ा स्थित एसबीआई शाखा के मैनेजर प्रवीण कुमार ने कहा कि बैंक कर्मचारी गौरव इंदौरा व सुशील कुमार द्वारा अवैध तरीके से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सफीदों के मृतक खाताधारी सावित्री देवी के खाते को बैंक की सफीदों शाखा से पिल्लूखेड़ा शाखा में तबदील कर फर्जी कागजात के आधार पर खाते से 46 लाख 30 हजार 100 रुपये निकाले हैं। 

विज्ञापन


मैनेजर प्रवीण कुमार ने कहा कि गौरव इंदौरा एसबीआई बैंक की सफीदों शाखा में बतौर एसोसियेट कार्यरत था। वहीं बैंक की पिल्लूखेड़ा शाखा में सुशील कुमार बतौर सीनियर एसोसियेट कार्यरत था। बैंक की हाट रोड सफीदों शाखा में सावित्री देवी ने एक खाता खुलवाया हुआ था। इसमें एक अप्रैल 2019 को 42 लाख 55 हजार 82 रुपये जमा थे।

यह खाता खाताधारक द्वारा लगातार 10 वर्ष से ज्यादा तक ऑपरेट नहीं करने के कारण डोरमैंट हो गया था। खाताधारक सावित्री की मृत्यु 11 मई 2008 को हो चुकी है। सितंबर 2020 में बैंक के संज्ञान मे आया कि सावित्री देवी के खाते से लाखों रुपये निकाले गए हैं। इस पर बैंक को शक होने पर अधिकारियों द्वारा जांच की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : जागरूक किसान: पराली से मशरूम उत्पादन कर और खाद बना पर्यावरण बचा रहे राहुल चौहान
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि गौरव इंदौरा द्वारा खाते का प्रोडक्ट बदलकर ऑपरेटिव कर दिया गया तथा फर्जी कागजात के आधार पर बैंक की हाट रोड सफीदों शाखा से पिल्लूखेड़ा शाखा में 28 मई 2019 को ट्रांसफर कर दिया गया। दस जून 2019 से 15 सितंबर 2020 तक अलग-अलग तारिखों में सुशील ने इस खाता से गैर कानूनी तौर से फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने मैनेजर प्रवीण कुमार की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें