पुलिस को दी शिकायत में जींद के रोहतक रोड निवासी सतीश और गांव खरक पूनिया निवासी विजेंद्र ने बताया कि गांव रोशनखेड़ा निवासी दीपक के जरिये उनका संर्पक हिसार की महावीर कॉलोनी निवासी अखिल से हुआ था। उसने बताया कि वह काउंसिल एजेंसी चलाता है।
जींद के युवक को एचएयू यूनिवर्सिटी हिसार में लैब सहायक लगवाने के नाम पर 3 लाख 90 हजार रुपये हड़पने के मामले में शहर थाना जींद पुलिस ने एक महिला समेत 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में जींद के रोहतक रोड निवासी सतीश और गांव खरक पूनिया निवासी विजेंद्र ने बताया कि गांव रोशनखेड़ा निवासी दीपक के जरिये उनका संर्पक हिसार की महावीर कॉलोनी निवासी अखिल से हुआ था। उसने बताया कि वह काउंसिल एजेंसी चलाता है। एचएयू हिसार तथा सीसीएच यूनिवर्सिटी में उसकी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है और वह विश्वविद्यालयों में कई लोगों को नौकरी लगवा चुका है।
अगर वे लगना चाहते हैं तो क्लर्क तथा लैब सहायकों की पोस्ट खाली है। कुछ राशि काउंसलिंग एजेंसी के खाते में जमा करनी होगी। विजेंद्र और सतीश की नौकरी के लिए उसने 2 लाख 40 हजार रुपये की डिमांड की। आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने एक लाख 10 हजार रुपये 22 फरवरी को दे दिए। अखिल के कहने पर 70 हजार रुपये की राशि प्रियंका नाम की महिला के खाते में डाल डाली। फिर 60 हजार रुपये की एनईएफटी करवा दी गई।
विज्ञापन
बाकी राशि भी उस ने देते हुए कुल 3 लाख 90 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही नौकरी पर जॉइनिंग जाएगी लेकिन काफी समय तक जब जॉइनिंग नहीं हुई तो उन्होंने रुपये वापस मांगे तो अखिल ने पैसे देने से।मना कर दिया और उसे धमकी दी। शहर थाना के जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि पुलिस ने सतीश तथा विजेंद्र की शिकायत पर हिसार निवासी अखिल उर्फ अर्जुन कुमार तथा प्रियंका के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।