फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: युवक ने की पीट-पीटकर मां की हत्या, बाद में खुद ने फंदा लगाया, पिता की पहले हो चुकी मौत

Fri, 12 May 2023 04:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के गांव जाजनवाला निवासी 53 वर्षीय सुरेश देवी अपने बेटे 25 वर्षीय मोनू व 27 वर्षीय सोनू के साथ गांव में रहती थी। उनके पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। सोनू वाहनों पर चालक का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने काम पर चला गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव जाजनवाला में एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी 53 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला दोपहर बाद एक बजे का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, यहां पर दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि युवक ने अपनी मां की हत्या क्यों की। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव जाजनवाला निवासी 53 वर्षीय सुरेश देवी अपने बेटे 25 वर्षीय मोनू व 27 वर्षीय सोनू के साथ गांव में रहती थी। उनके पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। सोनू वाहनों पर चालक का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने काम पर चला गया था। दोपहर बाद एक बजे अचानक मोनू ने अपनी मां सुरेश देवी पर लाठी से हमला कर दिया। सुरेश देवी की कुछ देर में ही मौत हो गई। इसके बाद मोनू ने भी अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि मोनू मानसिक रुप से परेशान था और शराब पीने का आदी थी। सूचना मिलने के बाद एसपी सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी सुमित कुमार ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस ब्यान दर्ज करने के बाद ही इस मामले में कुछ कह सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें