गांव किलाजफरगढ़ की एक नाबालिग लड़की द्वारा अपनी बहन की मार्कशीट अदालत में पेश करके प्रेम विवाह रचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गांव किलाजफरगढ़ निवासी एक महिला ने 30 जनवरी को शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वे तीन बहने हैं और उनकी एक छोटी बहन नाबालिग थी। नाबालिग बहन ने परिवार के लोगों के कहने से बाहर होकर गांव खटकड़ निवासी सोनू के साथ प्रेम विवाह कर लिया और बाद में अदालत में कागजात पेश कर सुरक्षा भी ले ली। जब उनके परिवार को अदालत से नोटिस हुआ तो उसमें शादी गांव खटकड़ निवासी सोनू व शिकायतकर्ता महिला का लिखा हुआ था।
उन्होंने बताया कि उसकी बहन की जन्मतिथि 14 जनवरी 2000 है और वह नाबालिग होने के चलते शादी नहीं कर सकती। लेकिन, खटकड़ निवासी सोनू व उसके साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और घर से शिकायतकर्ता की दसवीं की मार्कशीट पेश कर दी। इसमें इसमें उसकी जन्मतिथि चार मई 1996 दिखाकर अदालत में बालिग बताया गया। इसी आधार पर दोनों ने प्रेम विवाह कर अदालत से सुरक्षा ले ली। इस मामले में ईश्वर नगर जींद निवासी मोनू शर्मा, उसके पिता सतबीर व मोनू शर्मा की मां व कोर्ट में वकील के मुंशी ने साजिश रचने में सहयोग किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सतबीर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।