फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या के आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 27 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिटानी में हुई छात्र दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों कोर्ट में पेश करके दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों में गांव के ही रहने वाले रणधीर, अंतराम व संजय शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में तीनों आरोपियों ने रिमांड के दौरान पूछताछ करके पूरे मामला का खुलासा करेगी। पुलिस को वीरवार को खेतों से दीपक का सिर के साथ रोटावेटर व ट्रैक्टर बरामद हुआ था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 नंवबर की सुबह गांव बिटानी की पंचायती जमीन में आठवीं छात्र के दीपक का शव बिना गर्दन के मिला था। अगले दिन जब पुलिस जांच के लिए गांवों में पहुंची तो खेतों छात्र की गर्दन के साथ ट्रैक्टर व रोटावेटर बरामद हुआ। जींद एसएसपी ने गांव को दौरा कर घटनास्थल का जायजा लिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक को गांव के ही रणधीर, अंतराम व संजय लेकर गए थे। जहां पर खेतों की जुताई करते समय वह रोटावेटर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन उसके साथियों ने घटना के बारे में किसी को पता न चले, इसके लिए शव को गांव के बाहर पंचायती जमीन पर फेंक दिया। 

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी बलवान ने बताया कि उन्होंने दीपक की हत्या के मामले में गांव बिटानी निवासी अंतराम, रणधीर व संजय को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।, जहां से उन्हें दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूरे मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें