फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में भरे 13 बैलों को करवाया मुक्त

Wed, 24 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पानीपत रोड पर हांसी बुटाना नहर के पास मंगलवार अल  सुबह गौरक्षा दल के सदस्यों ने बैलों से भरे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में भरकर ले जा रहे एक व्यक्ति की मौके पर मौजूद भीड़ ने जमकर धुनाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दो व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को गौरक्षकों ने बेहोशी की हालत में युवक को सौंप दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से व्यक्ति को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने घायल व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया। गौरक्षक मनोज की शिकायत पर पुलिस ने गौ तस्करी करने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरक्षा दल के सफीदों प्रधान दीपक चौहान ने बताया कि उन्हें हरियाणा गौरक्षा दल के अध्यक्ष आचार्य योगेंद्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि असंध की तरफ से बैलों से भरा एक ट्रक सफीदो की तरफ आ रहा है।


सूचना मिलने के बाद सफीदों और मतलोडा के गौरक्षा दल के सदस्यों ने हांसी बुटाना नहर पर नाकाबंदी करके बैठ गए थे। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को भी दी गई। गौ तस्कर गौरक्षा दल के सदस्यों को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तो उन्हें कुछ दूरी पर जाने के बाद ही काबू कर लिया गया। इस दौरान दो व्यक्ति ट्रक से उतरकर भागने में सफल हो गए। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे गए 13 बैलों को गौरक्षा दल के सदस्यों ने मुक्त करवाया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गौरक्षक मनोज की शिकायत पर अज्ञात तीन व्यक्तियों के खिलाफ गौ तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बेहोशी की हालत में होने से पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


वाहन चालक ने दी आचार्य को सूचना
आचार्य योगेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना एक वाहन चालक के माध्यम से मिली थी। चालक ने ट्रक का नंबर बताया, जिसके माध्यम से उन्हें सफलता मिली है। बाद में सभी बैलों को मुक्त करवाकर जींद रोड पर स्थित गौशाला में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुुंच गए थे। जहां से एक व्यक्ति को काबू किया गया है। अभी तक वह बेहोशी हालात में है। पुलिस ने फिलहाल तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें