गांव खटकड़ में शादी समारोह में शामिल होने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीतलपुरी कॉलोनी जींद निवासी अमन ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव खटकड़ में गया था। जहां शादी में कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई और झगड़ा बढ़ गया।
इस दौरान युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें अमन घायल हो गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर गांव खटकड़ निवासी अंकित, दिनेश, अजय, गांव जुलानी निवासी नितिन, सागर, विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।