फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के हांसी रोड पर बिक रही नकली सीमेंट: पुट्टी की फैक्ट्री का भंडाफोड़, JK के बैगों में भरी जा रही पीओपी

Sat, 03 Jun 2023 02:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद पुलिस को दी शिकायत में जेके सीमेंट इंडिया लिमिटेड साकेत नगर नई दिल्ली के ऑप्रेशनल मैनेजर लाल सिंह कादियान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी कंपनी का मार्का इस्तेमाल कर कट्टों में लोकल वाल पुट्टी, पीओपी और कलर्स भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के हांसी रोड पर भगवती आश्रम के पास नकली कलर्स, वाल पुट्टी, पीओपी की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां जेके सीमेंट इंडिया लिमिटेड के अधिकृत पीओपी जेके के कट्टों में दूसरी वाल पुट्टी भरी जा रही थी। यहां शहर थाना पुलिस के साथ जेके सीमेंट इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने रेड कर वाल पुट्टी से भरे 15 कट्टे तथा जेके प्रीमियम वाल पुट्टी के 213 खाली बैग बरामद किए हैं। शहर थाना पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में जेके सीमेंट इंडिया लिमिटेड साकेत नगर नई दिल्ली के ऑप्रेशनल मैनेजर लाल सिंह कादियान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी कंपनी का मार्का इस्तेमाल कर कट्टों में लोकल वाल पुट्टी, पीओपी और कलर्स भरे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने शहर थाना पुलिस को साथ लेकर हांसी रोड पर भगवती आश्रम के पास गोपाल कलर्स इंडिया नाम से फैक्ट्री पर रेड की।

जेके प्रीमियम वाल पुट्टी का लेबल लगा
यहां फैक्ट्री में तरूण पुत्र शिवकुमार मिला, जिसके पास फैक्ट्री में रेड की गई तो वहां 15 बैग जेके सुपर लक्ष्मी जिप्सम प्लास्टर के भरे हुए मिले तथा 213 बैग खाली मिले, जिन पर जेके प्रीमियम वाल पुट्टी का लेबल लगा हुआ था। कंपनी के ऑप्रेशन मैनेजर ने बताया कि यह सारे बैग नकली हैं और उनकी कंपनी का मार्का इस्तेमाल कर बनाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने तरूण से लाइसेंस मांगा तो तरूण ने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। इस पर पुलिस और कंपनी ने सामान को अपने कब्जे में ले लिया और तरूण के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें